एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, रास्ते में डायल 112 से भिड़े और सड़क पर मच गयी चीख-पुकार

केसरिया में बाइक और डायल 112 की गाड़ी के बीच भीषण टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Motihari News: केसरिया थाना क्षेत्र के कोटवा-राजपुर मार्ग स्थित राजपुर कोठी चौक मलंग स्थान के समीप शनिवार को डायल 112 की ईआरवी-34 गाड़ी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान हाजीपुर सिसवा पटना निवासी मनीष पटेल, मुन्ना साह और शुभम कुमार के रूप में हुई है. तीनों की उम्र करीब 20 वर्ष बतायी जा रही है.

Kesaria News:एक ही बाइक से केसरिया की ओर आ रहे थे तीनों युवक

बताया जाता है कि मनीष पटेल, मुन्ना साह और शुभम कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से केसरिया की ओर आ रहे थे. बाइक शुभम कुमार चला रहा था. इसी दौरान राजपुर कोठी चौक मलंग स्थान के समीप उनकी बाइक डायल 112 की ईआरवी-34 गाड़ी से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केसरिया पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया.

डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संतोष कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार तथा अपर थानाध्यक्ष राज कुमार राजू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की.

डायल 112 की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी : पुलिस

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय डायल 112 की ईआरवी-34 गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गाड़ी से जा टकराए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है.

हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही टक्कर की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. इस बीच गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >