Motihari: विद्यालयों में खिलायी गयी कृमि मुक्ति की दवा

स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के अजगरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अजगरी में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर कृमि से मुक्ति को लेकर दवा का सेवन कराया गया.

Motihari: बंजरिया. स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के अजगरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अजगरी में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर कृमि से मुक्ति को लेकर दवा का सेवन कराया गया, जिसका शुभांरभ बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ अनूप कुमार, मुखिया वीणा सिंह के पति दीपक कुमार सिंह सहित अन्य ने स्वयं दवा खाकर किया. जिसके बाद विद्यालय के छात्र – छात्राओं को दवा का खुराक खिलाया गया. वही प्रखंड के अजगरी मध्य विद्यालय सहित प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी उपस्थित सभी बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलायी गयी. इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि कृमि की दवा खाने से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है. मौके पर प्रखंड एमडीएम प्रभारी नमन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार, बीसीएम ब्रजकिशोर सिंह, फार्मासिस्ट मार्कण्डेय सिंह, यूनिसेफ से राजीव रंजन, शिक्षक – शिक्षिकाएं सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >