Motihari : भक्तों ने विधि-विधान से की मां काली की पूजा

बाजार समिति, महावीर स्थान स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में रविवार पूरे विधि-विधान से मां कालिका का पूजन किया गया.

Motihari : चकिया. स्थानीय बाजार समिति, महावीर स्थान स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में रविवार पूरे विधि-विधान से मां कालिका का पूजन किया गया.नगर परिषद क्षेत्र के प्रसिद्ध काली पूजा स्थल पर रविवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ मां शक्ति स्वरूपा की पूजा आराधना के लिए उमड़ पड़ी.भक्तगण मां के अभिभूत करने वाले दिव्य स्वरूप को देख कर भावविभोर दिखाई दिए.पं ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार दिपावली के पूर्व रात्रि को माता कालिका के पूजन का विधान है.रविवार मध्यरात्रि को माता का विशेष सिद्ध पूजन किया जाएगा.बताते चलें कि सार्वजनिक काली स्थान में पूरे पारंपरिक तरीके से पूजन व अनुष्ठान किया जाता है.जो काफी हद तक बंगाली विधि से पूजन जैसा ही होता है.इस अवसर स्थानीय महिला श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी चढ़ा शृंगार किया.महिलाओं ने रोली,अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि अर्पित कर माता से सुहाग और परिवार के मंगल की कामना की.पूजन का समापन साधक सीताराम जी द्वारा हवन अनुष्ठान से किया गया.इस अवसर पर अरूण कुमार सिंह,मुकेश शर्मा, सुनिल सिंह, अरविंद सिंह, अविनाश सिंह, मुन्ना कुशवाहा, सत्येन्द्र गिरि, जितेन्द्र जयसवाल, बिनोद श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRITESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >