Motihari: डीइओ ने 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से किया जवाब -तलब

बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर बुधवार को विद्यालय बंद पाए जाने पर डीइओ राजन कुमार गिरी ने 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब किया है.

Motihari: मोतिहारी.बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर बुधवार को विद्यालय बंद पाए जाने पर डीइओ राजन कुमार गिरी ने 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब किया है.डीइओ ने बताया कि चुनाव कार्य को लेकर बुधवार को विद्यालय खोलने का निर्देश दिया गया था.परंतु बुधवार को इन विद्यालयों को बंद होने की सूचना कार्यालय को प्राप्त हुई.अपने पत्र में डीइओ ने कहा है कि निर्देश के बावजूद विद्यालय का बंद पाया जाना विद्यालय का बंद पाये जाना उच्चाधिकारी के आदेश अवहेलना एवं आचार संहिता का उलंघन मानते हुए निर्धारित आचार संहिता उल्लेखित प्रावधानान्तर्गत कार्रवाई करना डीइओ कार्यालय की वाध्यता होगी.डीइओ ने पत्र प्राप्ति के साथ ही जवाब कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जिन विद्यालयो से जवाब-तलब किया गया है उनमें प्रावि. सदल पकडी डुमरी चकिया, उमवि पल्टू बेलवा कल्याणपुर , उमवि बरवाँ अरेराज, उवि. लक्ष्मीपुर सेमरा चिरैया ,उमवि अहिरगाँवा हरसिद्धि , उमवि हसनपुरवा कल्याणपुर,मध्य विद्यालय मठिया भोपत बनकटवा,प्राथमिक विद्यालय महारानी चकिया,प्राथमिक विद्यालय औरैया उर्दू हरसिद्धि,यूएमएस उच्चीडीह चकिया,प्राथमिक विद्यालय माघी आदापुर,मध्य विद्यालय ताजपुर पटखौलिया केसरिया,मध्य विद्यालय योगिया हरसिद्धि तथा प्राथमिक विद्यालय महारानी चकिया शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >