बंजरिया में खुला डिग्री कॉलेज, अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में नए डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया। यह कॉलेज स्थानीय छात्रों, विशेषकर छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का एक नया द्वार खोलेगा।

Degree College In Motihari: पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड के छात्रों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. कुकुरजरी स्थित नवनिर्मित बंजरिया डिग्री कॉलेज का बुधवार को शुभारंभ हो गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत पटना से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर विधायक विशाल कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया.

स्थानीय छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी बीईओ अनूप कुमार द्वारा विधायक विशाल कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के साथ हुई. लंबे समय से बंजरिया में डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है.

उच्च शिक्षा का नया केंद्र बनेगा बंजरिया

विधायक विशाल कुमार ने कहा कि अब तक प्रखंड के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए मोतिहारी और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था. इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी. उन्होंने कहा कि अपने ही प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलने से स्थानीय युवाओं, खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में बड़ी सुविधा मिलेगी. इसे उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बंजरिया के लिए नया अध्याय बताया.

फिलहाल अस्थायी भवन से होगा संचालन

प्रशासन की ओर से बताया गया कि कॉलेज का संचालन फिलहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुकुरजरी के भवन से किया जाएगा. स्थायी परिसर तैयार होने तक यहीं से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी. अधिकारियों ने बताया कि पढ़ाई शुरू कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रेमानंद, प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव, सीओ कृष्णा प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख अखिलेश गुप्ता, अवध पटेल, पूर्व मुखिया राजेश्वर पटेल, विजय चंद्र यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, दीपक कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, मृत्युंजय कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >