बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

थाना क्षेत्र के मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग के कवालपुर टावर के समीप मोटरसाइकिल की ठोकर से एक वृद्ध घायल हो गया.

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के मोतिहारी-अरेराज मुख्य मार्ग के कवालपुर टावर के समीप मोटरसाइकिल की ठोकर से एक वृद्ध घायल हो गया. घायल व्यक्ति का पहचान थाना क्षेत्र के कवलपुर के रमतुल्लाह मियां (50) है. ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी तुरकौलिया लाया गया. उसे गंभीर हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों के द्वारा ठोकर मार के भाग रहे बाइक चालक को बाइक के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बाइक चालक की पहचान मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा गांव के शोभिलाल कुमार के रूप में हुई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है. प्रशिक्षण डीएसपी शाह थाना प्रभारी पूजा विश्वास ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >