Motihari: चिमनी संचालक पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी राइफल छिनने की कोशिश

मलाही थाने के होरिल छपरा निवासी चिमनी संचालक अशोक कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया.

मोतिहारी . मलाही थाने के होरिल छपरा निवासी चिमनी संचालक अशोक कुमार सिंह पर जानलेवा हमला ���िया गया. घातक हथियार से लैस हमलावरों ने बीच रास्ते में घेर उनके साथ मारपीट की. उसके बाद उनका लाइसेंसी राइफल भी छिनने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने के कारण हमलावर राइफल छिनने में कामयाब नहीं हो सके.घटना को लेकर अशोक ने प्राथमिकी के लिए मलाही थाने में आवेदन दिया है. साथ ही डीएम व एसपी को भी आवेदन दे बताया है कि उनके उपर जानलेवा हमला हुआ, इसके बावजूद पुलिस ने उनका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह होरिल छपरा स्थित चिमनी से लाइसेंसी हथियार लेकर घर आ रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाये हमलावरों ने उन्हें घेर लिया, उसके बाद मारपीट कर राइफल छिनने की कोशिश करने लगे. चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले. उन्होंने हमलावरों पर पूर्व में रंगदारी मांगने व हमला के दौरान सोने का चेन छिनने का भी आरोप लगाया है. डीएम एसपी को दिये आवेदन में उन्होंने थानाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है. उल्टे राइफल, गोली व खोखा जब्त कर मामले की लिपापोती करने का भी आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >