डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या के विरोध में रक्सौल में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

रक्सौल शहर में डेहरी नगर परिषद के ईओ स्व. विमल कुमार की हत्या के विरोध में नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

Raxaul News: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. विमल कुमार की हत्या के विरोध में बुधवार की शाम रक्सौल शहर में स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

बाटा चौक से सूर्य मंदिर तक निकला कैंडल मार्च

कैंडल मार्च की शुरुआत शहर के मुख्य पथ स्थित बाटा चौक से हुई. स्थानीय नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर बैंक रोड चौक, थाना चौक होते हुए सूर्य मंदिर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला. इस दौरान लोगों ने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पदाधिकारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

श्रद्धांजलि सभा में रखी गई दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि

सूर्य मंदिर के समीप कैंडल मार्च श्रद्धांजलि सभा में बदल गया. उपस्थित लोगों ने स्व. विमल कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की. वक्ताओं ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की.

बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में राकेश कुशवाहा, सोनू कुमार गुप्ता, विमल सर्राफ, रजनीश प्रियदर्शी, पावर्ती तिवारी, राकेश रंजन वर्मा, राजू कुमार, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता, चंदन कुमार, धीरज कुमार, अजय कुमार, नुरूल्लाह खान, राकेश रंजन, छोटेलाल चौरसिया, रामनरेश प्रसाद कुशवाहा, पंकज कुमार सिंह, ई. राज कुमार राय, बैजू जायसवाल, राजू सिंह, नागेंद्र पटेल सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: सिकरहना नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची लापता, एनडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >