छौड़ादानो में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ दिखने की चर्चा, वायरल फोटो की हो रही जांच

पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो प्रखंड में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ गांव तक पहुंचने की अफवाह से दहशत है. वायरल फोटो की जांच हो रही है और प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है.

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो प्रखंड की भतनहिया पंचायत के परसा पैठानपट्टी गांव में बाढ़ के पानी के बीच मगरमच्छ दिखने की चर्चा से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया पर सरेह में मगरमच्छ होने का एक फोटो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ग्रामीणों का कहना है कि पसाह नदी के बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ गांव के सरेह तक पहुंच गया है.

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग को दी सूचना

पंचायत के मुखियापति नबी अहमद खान ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, वन विभाग और दरपा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है.

उन्होंने मगरमच्छ के संभावित रेस्क्यू की भी मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पुष्टि नहीं, कुछ लोग बता रहे अफवाह

मुखियापति ने कहा कि वह स्वयं मगरमच्छ होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.

वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर एआई से तैयार की गई हो सकती है और यह अफवाह भी हो सकती है. फिलहाल इसकी सत्यता स्पष्ट नहीं है.

पुलिस ने वन विभाग को दी जानकारी

दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ दिखने की सूचना मिली है. सूचना के आधार पर वन विभाग को अवगत करा दिया गया है.

समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी और न ही मगरमच्छ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि की गई थी.

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है. जब तक वन विभाग की जांच पूरी नहीं हो जाती, मगरमच्छ दिखने के दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती. ऐसे में ग्रामीणों से बाढ़ के पानी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jitendra kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >