Motihari: संगठित अपराध व जमीन माफियाओं पर नकेल

जिले में संगठित अपराध व जमीन कारोबार से जुड़े माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने मेयर पति देवा गुप्ता व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

Motihari: मोतिहारी.जिले में संगठित अपराध व जमीन कारोबार से जुड़े माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने मेयर पति देवा गुप्ता व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान छतौनी मठिया में मेयर पति के सहयोगी चुमन पटेल के घर से पुलिस ने नागालैंड से निर्गत एक लाइसेंसी राइफल, 33 पीस कारतूस के अलावा राइफल व रिवाल्वर की लाइसेंस बुक बरामद की. नागालैंड से निर्गत राइफल की लाइसेंस बुक पर विनय कुमार यादव लिखा है. यानी लाइसेंस किसी विनय कुमार यादव का है. रिवाल्वर की लाइसेंस बुक पर चुमन का नाम अंकित है. हथियार, कारतूस व दोनों लाइसेंस बुक को जब्त कर लिया गया है. एएसपी सदर शिवम धाकड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संगठित अपराध व भू-माफियाओं के खिलाफ नगर थाना में सोमवार को कांड संख्या 364-25 दर्ज किया गया था. इसमें चुमन पटेल नामजद आरोपी है. उन्होंने बताया कि अवैध कारतूस बरामदगी को लेकर चुमन के खिलाफ छतौनी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी के दौरान चुमन घर से फरार मिला. उसके घर की तलाशी ली गयी, तो हथियार व कारतूस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि मेयर पति व राजद नेता देवा सहित उससे जुड़े लोगों के 13 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया. 12 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान चुमन के घर से हथियार व करातूस बरामद हुआ. अन्य ठिकानों पर जमीन के दास्तावेज सहित कई आवश्यक कागजात भी मिले हैं. छापेमारी मुफस्सिल, छतौनी, गोविंदगंज, नगर व चिरैया थाना क्षेत्रों में की गयी. छापेमारी में एएसपी शिवम घाकड़, छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, ट्रेनी दारोगा आरिफ हुसैन, मो फिरोज सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. बताते चलें कि संगठित अपराध व जमीन कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ सोमवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें मेयर प्रीति गुप्ता, उनके पति देवा गुप्ता के अलावा राहुल मुखिया, सुगंध गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, मनीष जायसवाल, अमित कुमार, सुमित कुमार, कृष्णा प्रसाद, सुबोध यादव, अवनीत साह, रौशन जायसवाल, व निबंधन कार्यालय के रजिस्टार सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >