मोतिहारी में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, सहकारिता विभाग ने निकाली बाइक तिरंगा रैली

मोतिहारी में 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान का शानदार आगाज हुआ है. वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग ने एक ऐतिहासिक बाइक तिरंगा रैली निकाली.

Motihari News: देशभक्ति और सहकारिता के अनूठे संगम के साथ मोतिहारी में "हर घर तिरंगा 2026" समारोह का भव्य आगाज हुआ. वंदे मातरम् के ऐतिहासिक 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को सहकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय बाइक तिरंगा रैली निकाली गई. इसमें सहकारिता विभाग और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

चरखा चौक से निकली तिरंगा बाइक रैली

मानक संचालन प्रक्रिया के तहत समारोह के पहले दिन जिला स्तर पर विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया. रैली शहर के ऐतिहासिक चरखा चौक से रवाना होकर प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरती हुई आगे बढ़ी. रैली में शामिल कर्मियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और तिरंगे रंग के बैनर नजर आए.

वंदे मातरम् और भारत माता की जय से गूंजा शहर

बाइक रैली के दौरान "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो उठा. सहकारिता विभाग और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारियों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और हर घर पर तिरंगा फहराने के संकल्प को मजबूत करना रहा. अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की.

नौ दिवसीय समारोह में होंगे कई कार्यक्रम

जिला सक्रिय पदाधिकारी प्रिंस अनुपम ने बताया कि विभाग की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार "हर घर तिरंगा 2026" के तहत नौ दिवसीय समारोह में आगे भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय बाइक रैली ने अभियान की शुरुआत को उत्साहपूर्ण बना दिया है.

सहकारिता विभाग के अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

रैली में मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बजरंगी राय, बीडीओ जितेंद्र चौरसिया, दिलीप कुमार, प्रशांत कुमार, तकनीकी सहायक मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, दानिश सहित सहकारिता विभाग एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अगस्त क्रांति का वो दौर, जब मोतिहारी में छात्रों-किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ संभाल ली थी कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >