Motihari: संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार को ले उठेगी बुलंद आवाज

संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार को ले राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी आवाज बुलंद करेगी और अपने सकंल्प को पूरा करके ही दम लेगी.

Motihari: मोतिहारी- संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार को ले राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी आवाज बुलंद करेगी और अपने सकंल्प को पूरा करके ही दम लेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा इस मसले पर एक बेहतर रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं. उक्त बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धमेन्द्र सिंह व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. कहा कि 25 मई को रोहतास जिले के विक्रम गंज व आठ जून को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार महारैली आयोजित की गयी है. कहा कि परिसीमन का उद्देश्य राज्यों के लोकसभा व विधान सभा सीटों की संख्या आबादी के अनुसार निर्धारित करना है. अभी तक देश में 1951,1961 व 1971 की जनसंख्या के आधार पर परिसीमन बनाकर लोकसभा की सीटों का निर्धारण हुआ है. बताया कि भारत में 2026 में ही परिसीमन होना है. ऐसे में परिसीमन बेहतर हो व आबादी के अनुसार, हो,इसके लिए पार्टी आवाज बुलंद कर रही है. मौके पर जिलाध्यक्ष ई रमेश कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >