Motihari: टूटे तटबंध का सीओ ने लिया जायजा

फुलवार उत्तरी पंचायत स्थित घोड़मरवा गांव के समीप दुधौरा नदी के टूटे तटबंध का सोमवार को सीओ रोहन रंजन सिंह ने निरीक्षण किया.

Motihari: बंजरिया. फुलवार उत्तरी पंचायत स्थित घोड़मरवा गांव के समीप दुधौरा नदी के टूटे तटबंध का सोमवार को सीओ रोहन रंजन सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से कई आवश्यक जानकारी ली. साथ ही शीघ्र टूटे तटबंध का मरम्मती कार्य का आश्वासन दिया. सीओ ने बताया कि बीते 2 दिनों से बारिश होने के कारण दुधौरा नदी का तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी मरम्मत कराना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग व जिला आपदा प्रबंधन को क्षतिग्रस्त तटबंध की शीघ्र मरम्मत करवाने के लिए रिपोर्ट भेजा गया है. बारिश से क्षेत्र होकर गुजरी सिकरहना ( बूढ़ी गंडक), दुधौरा, तिलावे व बंगरी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन बाढ़ का खतरा नहीं है. सीओ ने जटवा पुल स्थित सिकरहना नदी, फुलवार स्थित तिलावे व बंगरी नदी के जलस्तर का जायजा लिया. इस दौरान सीओ के अलावे अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >