अब जमीन से जुड़े काम के लिए नहीं होगी परेशानी, जानिए किस पंचायत के लिए कौन होगा जिम्मेदार अमीन

बंजरिया अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने हेतु अंचल अमीनों के बीच पंचायतों और हल्कों का कार्य विभाजन कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था से लोगों को अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए संबंधित अमीन से सीधे संपर्क करने में सुविधा मिलेगी.

Banjariya News: अंचल कार्यालय में भूमि संबंधी मामलों के निपटारे को तेज और प्रशासनिक कामकाज को अधिक सुचारू बनाने के लिए सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने नव पदस्थापित अंचल अमीनों के बीच पंचायतों और हल्कों का कार्य विभाजन कर दिया है.

इस नई व्यवस्था के लागू होने से लोगों को अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए संबंधित अमीन से सीधे संपर्क करने में सुविधा मिलेगी.

किस अमीन को मिली कौन-सी पंचायत?

जारी आदेश के अनुसार वरीय अंचल अमीन मो. आदिल हुसैन को बंजरिया, अजगरी, चैलाहां, जनेरवा और सेमरा पंचायत एवं हल्कों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं सबलू कुमार को फुलवार उत्तरी, फुलवार दक्षिणी, रोहिनिया, पचरुखा पूर्वी, पचरुखा मध्य और पचरुखा पश्चिमी पंचायतों का कार्यभार दिया गया है.

इसके अलावा निधि गुप्ता को सिसवा पूर्वी और सिसवा पश्चिमी पंचायतों से जुड़े भूमि संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

समयबद्ध तरीके से होंगे भूमि संबंधी कार्य

सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टि से यह कार्य विभाजन जरूरी था, ताकि भूमि सुधार और अंचल अमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध और बिना अनावश्यक विलंब के निपटारा किया जा सके.

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से आम लोगों को बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और संबंधित पंचायत के अमीन से संपर्क कर अपनी समस्याओं का जल्द समाधान मिल सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajnikhil banjriya

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >