कोटवा में शुरू हुआ 'क्लीन कोटवा' अभियान, अब बाजार की होगी रोजाना सफाई

कोटवा प्रखंड में 'क्लीन कोटवा' अभियान की शुरुआत हुई है। अब बाजार की प्रतिदिन सफाई होगी। बीडीओ ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Clean Kotwa: कोटवा प्रखंड में बाजार को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए 'क्लीन कोटवा' अभियान की शुरुआत की गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चिरंजीवी पाण्डेय की पहल पर शुरू हुए इस अभियान के तहत अब कोटवा बाजार की प्रतिदिन नियमित सफाई कराई जाएगी.

फिलहाल इस अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है.

सफल रहा तो पूरे प्रखंड में होगा विस्तार

बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय ने बताया कि यदि यह पहल सफल रहती है तो आने वाले समय में प्रखंड की सभी पंचायतों और गांवों में भी इसी मॉडल पर नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी.

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल बाजार की सफाई नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है.

दुकानदारों से की यह अपील

बीडीओ ने कोटवा बाजार के सभी दुकानदारों से कम से कम कचरा उत्पन्न करने और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की.

उन्होंने कहा कि कचरे का पृथक्करण होने से उसका बेहतर प्रबंधन संभव होगा और बाजार को लंबे समय तक स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी.

लोगों से मांगा सहयोग

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि बाजार को साफ और आकर्षक बनाया जा सके.

'क्लीन कोटवा' अभियान की शुरुआत से बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. लोगों ने उम्मीद जताई कि नियमित सफाई से बाजार की व्यवस्था बेहतर होगी और स्वच्छ वातावरण का लाभ सभी को मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >