Motihari: चुनाव को ले चेक पोस्ट पर हो रही सघन जांच

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरसिद्धि-अरेराज मुख्य मार्ग के एचपी गैस प्लांट के समीप एवं चढरहीया के समीप दो चेक पोस्ट बनाए गए हैं.

Motihari: हरसिद्धि. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरसिद्धि-अरेराज मुख्य मार्ग के एचपी गैस प्लांट के समीप एवं चढरहीया के समीप दो चेक पोस्ट बनाए गए हैं. जहां अर्धसैनिक बल के जवान की तैनाती की गई है. लगातार चार पहिया और दो पहिया वाहन की जांच किया जा रहा है. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के चलने वाले बाइक सवार का चालान काटा जा रहा है. वहीं चार पहिया वाहन की सघन जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरसिद्धि में दो चेक पोस्ट बनाए गए हैं. जिसपर अर्धसैनिक बल और पुलिस के अधिकारी की तैनाती की गई है. अर्धसैनिक बल का जवान निर्भीक होकर चेक पोस्ट पर अपना काम करते हुए गांव-गांव चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं. शाम होते ही अर्धसैनिक बल के जवान पैदल ही मार्च कर गांव-गांव घूम कर लोगों को शांतिपूर्ण मतदान करने की संदेश दे रहे हैं. उन्होंने लोगों से पूछताछ कर रहे हैं कि आपको कोई डराया या धमकाया तो नहीं है. किसी के बहकावे में नहीं आवें. निर्भीक होकर हम लोगों के देखरेख में चुनाव में वोट करें. आपको जिस प्रत्याशी को वोट देना है निर्भीक होकर उसको वोट करें. कहीं भी गड़बड़ी की सूचना हो तो हेल्पलाइन नम्बर पर इसकी सूचना करें. पुलिस बल के साथ हम लोग वहां पहुंचेंगे. अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है. अर्धसैनिक बल के जवानों के सहयोग काफी सराहनीय रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >