Motihari: बाजार में चहल-पहल से व्यवसायियों में राहत

छठ पूजा की खरीदारी अपने अंतिम चरण में है. व्रती खरना से पूर्व पूजा की सभी तैयारियां पूरी करने में जी-जान से जुटे हैं.

Motihari: चकिया. छठ पूजा की खरीदारी अपने अंतिम चरण में है. व्रती खरना से पूर्व पूजा की सभी तैयारियां पूरी करने में जी-जान से जुटे हैं. जिले की महत्वपूर्ण व्यवसायिक मंडी चकिया में शनिवार को खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दी.श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से छठ पर्व उपयोग होने वाले नारियल, मिट्टी के बर्तन, नींबू, लौकी,सेब,अनार, अनानास आदि की खरीदारी की.इसके साथ ही रानीगंज बाजार स्थित लहठी मंडी में भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई.लहठी दुकानदार सिकंदर ने बताया कि पूजा के लिए पहने जाने वाली लहठी के साथ ड्रेस के मैचिंग और कलर की लहठी का भी काफी ट्रेंड है.लोग डिजाइन और मजबूती पसंद आने पर खुशी खुशी उचित कीमत अदा करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >