व्यवसायी को देर रात गोली मार लूटा कैश

ड़ासहन में अपराधियों ने मंगलवार देर शाम लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी के मालिक सुजित जायसवाल को गोली मार कैश लूट लिया.

मोतिहारी . घोड़ासहन में अपराधियों ने मंगलवार देर शाम लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी के मालिक सुजित जायसवाल को गोली मार कैश लूट लिया. घटना अहमद नगर की बतायी जा रही है. व्यवसायी बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे. इस बीच अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया, उसके बाद ताबड़ तोड़ दो गोली मार उनसे रूपये से भरा बैग छीन लिया. व्यवसायी के कंधा व पेट में गोली लगी है. इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में बताये जा रहे है. सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छापेमारी कर रही है. भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है, ताकि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी नेपाल मे प्रवेश नहीं कर सके. उन्होंने बताया कि कितने की लूट हुई है, इसका पता अभी नहीं चल सका है. व्यवसायी अभी बेहोशी की हालत में है. उनके होश में आने पर लूट की राशि सहित अपराधियों के हुलूया व संख्या को बारे में जानकारी ली जायेगी. बताते चले कि सुजीत की एक महीना पहले शादी हुई है. वह घोड़ासहन के एक बड़े व्यवसायी हैं. घटना के बाद घोड़ासहन के व्यवसायी के साथ-साथ आम लोगों में भी दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >