Motihari News: स्तनपान पखवाड़े पर जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को बताए स्तनपान के फायदे

इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने स्तनपान पखवाड़े के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में माताओं को शिशु के स्वस्थ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया.

Breastfeeding Week: इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की ओर से शुक्रवार को जन शिक्षण संस्थान, बनकट में स्तनपान पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की चार्टर अध्यक्ष संगीता चित्रांश, आईपीपी लोकिता कुमारी, डॉ. अंजुम आरा, जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.

शिशु के स्वस्थ विकास के लिए स्तनपान जरूरी

मुख्य वक्ता डॉ. अंजुम आरा ने माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि शिशु के समुचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्तनपान अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी जागरूक किया और बताया कि 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं का टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में कराया जा सकता है.

सतर्क रहने और शिक्षा पर दिया जोर

चार्टर अध्यक्ष संगीता चित्रांश ने महिलाओं से किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में नहीं आने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की.

वहीं अमृता कुमारी ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करने की क्षमता रखती है.

बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में सचिव बिंदु गुप्ता, पर्यावरण समन्वयक चंद्रलता वर्मा, अविदा समीम, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, मुन्नी देवी, राजकली देवी, सरिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar path

सुजीत प्रभात खबर में फोटो जर्नलिस्ट के रूप में 2009 से कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >