Motihari News: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के हॉस्पिटल रोड स्थित परिसर में रविवार को ईस्ट चंपारण लायंस क्लब एवं रक्तवीर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन एडीएम शैलेन्द्र भारती ने लायंस क्लब एवं रक्तवीर परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से किया. सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में कुल 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.
102 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान शिविर में युवाओं और युवतियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. आयोजन के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
रक्तदान महादान, जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक : लायंस क्लब
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के अध्यक्ष इं. लायन सुधांशु सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सेवा कार्यों को प्राथमिकता देता है और इसी उद्देश्य से लगातार समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
रक्त की जरूरत कभी भी पड़ सकती है
क्लब के सचिव रिजू कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष लायन रामप्रकाश सिन्हा ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है. ऐसे में नियमित रक्तदान समाज के लिए महत्वपूर्ण सेवा है.
शिविर के चेयरपर्सन लायन चंदन कुमार एवं रक्तवीर परिवार के प्रभात कुमार कानू ने सभी रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक रक्तदाता का योगदान अमूल्य है.
लायंस और लियो क्लब के सदस्य रहे मौजूद
शिविर में रीजन चेयरपर्सन सुजीत कुमार सिंह, सह सचिव शुभम गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मनीष झा, लायन विजय अग्रवाल, डॉ. परवेज अजीज, डॉ. सुरेश चंद्रा, मनोज जायसवाल, सतीश कुमार, अमरनाथ साहू, विनय सिंह, केपी श्रीवास्तव, सुधांशु रंजन, सुधीर गुप्ता, पवन पुनीत, उमेश चौहान, राजू सहारा, अनिल वर्मा, संजीव कुमार, लियो अर्पित प्रकाश, अर्जुन सरदार, आदित्य रंजन, पुष्पम कुमार, रोहन श्रीवास्तव और राजकिशन समेत लायंस एवं लियो क्लब के सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी.
इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में रघुनाथपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार, प्रभात कानू, कुंदन हुसैनी, नरेंद्र कुमार, विकास कुमार, टुट्टू प्रसाद, पप्पू कुमार, मुख्तार प्रसाद, विनोद प्रसाद, प्रियंवदा कुमारी, तृप्ति कुमारी, रुचित द्विवेदी, चंदा कुमारी, सृष्टि प्रिया, यशराज, संदीप कुमार, प्रीतम कुमार, रमन कुमार, विकास द्विवेदी और अनमोल पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा सीमा क्षेत्र
