मोतिहारी: केसरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

केसरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को लेकर प्रार्थना सभा आयोजित की. कार्यक्रम में उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई. पढ़ें पूरी खबर..

मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रत्न की रिपोर्ट

Motihari News: भारतीय जनता पार्टी के केसरिया मंडल द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के अवसर पर उत्तर बिहार के प्रसिद्ध केशरनाथ महादेव मंदिर परिसर में प्रार्थना सभा एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुना साह ने की.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है. उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है. प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्होंने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया.

मोदी के नेतृत्व में देश ने हासिल की कई उपलब्धियां

पार्टी नेता एवं पूर्व मुख्य पार्षद रिंकु पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता का विश्वास प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हुआ है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है.

राष्ट्र की समृद्धि के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की.

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी आनंद सिंह, जिला मंत्री शंभू महतो, मंडल महामंत्री अविनाश सिंह, सुमन पांडेय, शैलेंद्र गिरी, जगर्नाथ यादव, अरुण गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >