बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

पिपरा ओवर ब्रिज पास सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

पिपरा . पिपरा ओवर ब्रिज पास सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक मुफस्सिल थाने के चंद्रहिया गांव निवासी रामबाबु साह का पुत्र रंजीत कुमार था. वह अपनी बहन के से मिलने कुड़िया आया था. बहन से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन से बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रंजीत की मौत घटना स्थल पर हो गयी. सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर रंजीत की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. परिजन रोते-बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >