Bihar: विनय कुमार के DGP बनते ही एक्शन में बिहार पुलिस, 'टॉप-100' अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

Bihar: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि जिन अपराधियों ने अपराध से संपत्ति अर्जित की है उनके खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी है.

Bihar: बिहार में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के पदभार संभालते ही बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है. डीजीपी द्वारा अपराधियों के खिलाफ तैयार रोडमैप की शुरुआत मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कर दी है. यहां अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. नए आपराधिक कानून के तहत जिलेभर के इनामी अपराधी, शराब माफिया, ड्रग्स तस्कर, भू-माफिया समेत जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है.

एसपी ने क्या बताया

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया, “सभी थाना को वैसे अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने अपराध से अकूत सम्पत्ति अर्जित की है. ऐसे अपराधियों की संपति पुलिस के द्वारा जब्त की जाएगी. नए आपराधिक कानून में पुलिस को अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की शक्ति दी गई है.

सभी थानों को दिया गया निर्देश

मोतिहारी एसपी ने सभी थानों को दो-दो टॉप अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. एसपी का कहना है कि पहले राउंड में जिलेभर के टॉप-100 अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107, “अपराध में प्रयुक्त संपत्ति” से संबंधित है. यह नवीन विधि न्यायालयों को आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त मानी जाने वाली संपत्ति को कुर्क करने और जब्त करने के व्यापक अधिकार देती है.

डीजीपी विनय कुमार ने पदभार संभालते ही शनिवार को कानून व्यवस्था को पूरी सख्ती से पालन करने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि अपराधियों की संपत्ति जब्त करेंगे. इसके लिए हर थाने को विशेष कार्य सौंपे जाएंगे. हम खासकर अपराधी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. हर हाल में बिहार में कानून का राज स्थापित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence में मारे गए मजदूर के परिजनों को मुआवजा देगी बिहार सरकार, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >