Bihar News: शराब की सनक में खिलाया विवादित खाना, बिहार के इस गांव में कई लोगों की बिगड़ी तबीयत

Bihar News: पूर्वी चंपारण के गरहिया गांव में शराब की सनक में एक युवक ने लोगों को विवादित खाना खिला दिया, जिसके बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई. घटना से गांव में हड़कंप मचा है और पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar News: मोतीहारी जिले के गरहिया गांव से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. शराब की सनक में एक युवक ने अमानवीय हरकत करते हुए विवादित खाना लोगों को खिला दिया, जिसके बाद करीब आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई. यह मामला मधुबन प्रखंड के गरहिया बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है.

शराब के लिए पैसे नहीं थे तो रची साजिश

आरोपी की पहचान गरहिया गांव निवासी मंगरु सहनी के रूप में हुई है, जो स्थानीय लोगों के अनुसार शराब का आदी है. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उसके पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे. इसी कारण उसने एक खौफनाक साजिश रची. आरोप है कि उसने एक जानवर की हत्या कर उसके मांस को खरगोश का मांस बताकर गांव में बेच दिया. ठंड के मौसम में गांव के करीब 15 लोगों ने इस मांस को खरीदा और खाया. आरोपी ने करीब एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से यह मांस बेचकर शराब पी ली.

मांस खाने के कुछ घंटों बाद ही बिगड़ी ग्रामीणों की तबीयत

मांस खाने के कुछ घंटों बाद ही ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी. किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो किसी को पेट में तेज दर्द शुरू हो गया. बच्चों की हालत भी खराब हो गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. इसी बीच अगले दिन आरोपी खुद गांव में घूम-घूमकर यह दावा करने लगा कि उसने लोगों को विवादित खाना खिलाया है. यह सुनते ही गांव में आक्रोश फैल गया.

ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें धमकियां दीं और मौके से फरार हो गया. बाद में खोजबीन के दौरान गांव के पास स्थित एक बागवानी से जानवर का कटा हुआ सिर और पंजे बरामद किए गए, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हो गई.

ग्रामीणों ने थाने में दिया लिखित आवेदन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने गरहिया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. गरहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जबकि गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: Bihar Crime News: इंटर स्टेट AK-47 सप्लायर फिरोज आलम पटना से गिरफ्तार, जमुई पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >