Bihar News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोलियां, एक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोली चली. गोलीबारी में एक युवक के हाथ में गोली लगी है. युवक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांंच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन थानाक्षेत्र के मोहनवा मेला बाजार के पास बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प में गोलियां चल गई. इस घटना में बीरेंद्र सिंह का बेटा राजू सिंह के दाहिने बांह में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है. 

घायल युवक को मुजफ्फरपुर किया गया रेफर

गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को पहले मधुबन सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मधुबन थानाध्यक्ष संजीव ने बताया कि बीरेंद्र सिंह और अशोक सिंह के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. आज विवादित जमीन पर बाउंड्री बनाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया और फिर गोली चल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोतिहारी की दूसरी खबर भी पढ़ें

लखनऊ-आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. सभी बिहार के मोतिहारी में चिरैया के पीरारी गांव के रहने वाले हैं जो दिल्ली में रहकर काम करते थे .यह हादसा उस समय हुआ जब प्रयागराज कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में जा घुसी. सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के दौरान कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश के चौथे चरण के कार्यक्रम में भी बदलाव, 6 फरवरी के बदले इस दिन मुंगरे जाएंगे मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >