मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीणों ने जवान को बंधक बनाकर पीटा

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के ढाका इलाके में भारतमाला प्रोजेक्ट के दौरान बड़ा बवाल हो गया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, एक पुलिस जवान को बंधक बनाकर भी पीटा गया.

Bihar Crime News: मोतिहारी जिले के ढाका थाना क्षेत्र के करमावा गांव के पास भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. शुक्रवार को प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी और पुलिस बल अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण अचानक आक्रोशित हो गए. बताया जा रहा है कि मुआवजे और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले से नाराजगी थी, जो मौके पर भड़क उठी.

पथराव से मचा हड़कंप, पुलिस को भागना पड़ा

देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया. पत्थरों की बौछार इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर पीछे हटना पड़ा. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया.

जवान को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

इस हंगामे के बीच एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच फंस गया. उग्र ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ के बीच जवान बेबस नजर आ रहा है और लोग उसे घेरकर मार रहे हैं.

पुलिस ने की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. प्रशासन ने दावा किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

PR बॉन्ड पर रिहाई से उठे सवाल

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब गिरफ्तार किए गए सभी नौ आरोपियों को पीआर (PR) बॉन्ड भरवाकर थाने से ही छोड़ दिया गया. एक तरफ जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और बंधक बनाने जैसी गंभीर घटना हुई, वहीं दूसरी तरफ आरोपियों की इस तरह रिहाई ने लोगों को चौंका दिया है. स्थानीय स्तर पर अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और लोग इसे ढिलाई बता रहे हैं.

इलाके में तनाव

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: ‘अगर मैं नाबालिग होता तो जेल में क्यों रखा जाता?’ सम्राट चौधरी ने उम्र, एफिडेविट और नाम पर विपक्ष को खूब सुनाया

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >