बंजरिया में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान का आगाज, जागरूकता रथ और कलश यात्रा रवाना

बंजरिया प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 'श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' का शुभारंभ हुआ. इस अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है.

Motihari News: संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बंजरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर से गुरुवार को राज्यस्तरीय "श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया गया. इस दौरान जागरूकता रथ और कलश यात्रा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समतामूलक एवं कल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है.

18 से 20 अगस्त तक पंचायत स्तर पर चलेगा अभियान

अभियान के तहत 18 से 20 अगस्त तक प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान लोगों को संत रविदास की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश से अवगत कराया जाएगा.

27 अगस्त से लगेंगे संत रविदास विकास शिविर

अभियान के अगले चरण में 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति बहुल टोलों में "श्री संत रविदास विकास शिविर" लगाए जाएंगे. इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है.

मौके पर ही होगा सरकारी योजनाओं के आवेदनों का निष्पादन

विकास शिविरों की खासियत यह होगी कि विभिन्न विभागों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन मौके पर ही लिए जाएंगे और यथासंभव उनका निष्पादन भी किया जाएगा. इससे अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी.

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक : प्रमुख

प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए बेहद प्रासंगिक हैं. उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक भाईचारा मजबूत करने की अपील की.

वंचित वर्गों के उत्थान में मील का पत्थर : बीडीओ

बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने क्षेत्रवासियों से अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ अनूप कुमार ने कहा कि यह अभियान वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि विकास शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को सीधे धरातल तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, मुखिया दीपक कुमार सिंह, विंध्याचल यादव, सांसद प्रतिनिधि दीपु चौरसिया सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जोड़ने वाली पहल बताया.

यह भी पढ़ें: लॉज में रची गई थी लोजपा नेता की हत्या की साजिश, अब हाथीदह से पकड़ा गया मुख्य आरोपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >