मोतिहारी: बंजरिया पुलिस ने अवैध शराब के रैकेट पर छापेमारी कर 350 लीटर शराब बरामद की

बंजरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 लीटर अवैध शराब बरामद की है. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: बंजरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 350 लीटर नेपाली कस्तूरी और देशी चुलाई शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई आरोपी फरार हो गए.

चार जगहों पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब जमा होने और तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने चैलाहां कुड़िया, धागड़ टोली, दहयता और सिंघिया गुमटी के समीप एक साथ छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से नेपाली कस्तूरी और देशी शराब बरामद की गई.

दो तस्कर गिरफ्तार, कई फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोडा राम और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मामले में आधा दर्जन से अधिक तस्करों के नाम सामने आए हैं.

कुछ आरोपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब के मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

फरार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है.

पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >