रक्सौल बॉर्डर पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध घुसपैठ के आरोप में SSB की कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉर्डर पर SSB ने एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध प्रवेश के प्रयास में गिरफ्तार किया है. सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है.

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मंगलवार देर रात नियमित गश्त और सघन जांच अभियान के दौरान की गई.

पूछताछ में बांग्लादेशी नागरिक होने की हुई पुष्टि

जानकारी के अनुसार, सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद एसएसबी के जवानों ने संबंधित व्यक्ति को रोककर पूछताछ की. जांच के दौरान उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं.

अधिकारियों ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान और भारत आने के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी बुधवार को जारी की जाएगी.

लगातार घुसपैठ के प्रयासों के बाद सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

गौरतलब है कि मंगलवार को ही रक्सौल से सटे हरपुर बॉर्डर के पास बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक यूक्रेनी महिला को भी सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था.

लगातार सामने आ रहे अवैध घुसपैठ के प्रयासों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और अधिक सख्त कर दी गई है. एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar gupt

Published by: Purushottam Kumar

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >