Motihari: विजयोत्सव पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह

शहर के कौड़िहार चौक स्थित भारत विकास परिषद के कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के 167 वें विजयोत्सव पर याद किया गया.

Motihari: रक्सौल .

शहर के कौड़िहार चौक स्थित भारत विकास परिषद के कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के 167 वें विजयोत्सव पर याद किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में मंगलवार को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले निहत्थे एवं निर्दोष पर्यटकों की दिवंगत आत्मा के प्रति परिषद के सभी सदस्यों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने की. इस दौरान कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलन के साथ वन्दे मातरम् गायन एवं वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान अवधेश सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते कहा हुए कि सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, भोजपुरिया माटी के महान सपूत, अपराजेय योद्धा एवं 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजी साम्राज्य का नींव हिलाने वाले बिहार की शान अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह जी को विजयोत्सव पर शुभकामनाएं एवं उन्हें सादर शत-शत नमन है.

उन्होंने कहा कि आज के दौर में उनका ओजपूर्ण जीवन चरित्र और अधिक प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को उनकी वीरतापूर्ण जीवनी के बारे में पढ़ना चाहिए. देश के प्रति उनका शौर्य, समर्पण, बलिदानी भावना एवं साहसिक कृत्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ. मौके पर योगेन्द्र प्रसाद, डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी, सुनील कुमार, अजय कुमार, सुरेश धानोठिया, विनोद रौनियार, बिमल सर्राफ, राम एकबाल प्रसाद, देवेन्द्र सिंह, सौरभ कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >