Motihri news : हरसिद्धि .थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के गोईठाहां गांव की एक नवविवाहिता को ससुराल वालों द्वारा गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पिता ने थाना में आवेदन दिया है. पहाड़पुर थाना क्षेत्र के भुतहा गांव निवासी राजदेव दास ने हरसिद्धि थाना में उक्त आरोप लगाते हुए एक लिखित आवेदन देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अमृता देवी का विवाह इसी वर्ष 21 दिन पूर्व में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के गोइठहा गांव निवासी योगेन्द्र दास के पुत्र कृष्णा दास से किया था. एक अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री अमृता देवी ससुराल में नहीं है. उन्होंने सूचना पाकर जब पुत्री की ससुराल गया तो देखा कि घर में उनकी पुत्री नहीं थी, जब उन्होंने समधी योगेन्द्र दास से पूछा तो उन्होंने बताया कि आपकी बेटी दो दिन पूर्व में घर से भाग गई है, लेकिन इसकी सूचना इन्हें दी गयी. इन्होंने अपनी पुत्री की खोजबीन हर जगह की परंतु उसका कोई आता–पता नहीं चला. उसके ससुराल वाले कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. इस घटना के बारे में अगल–बगल के लोग भी जान रहे हैं. राजदेव दास ने आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री को कृष्णा दास, योगेन्द्र दास, संतोष दास, संतोष दास की पत्नी सभी साकिन गोइंठाहा थाना हरसिद्धि वाले ने साजिश के तहत गायब कर दिए हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
