Motihari: नाला के पानी में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

बभनौली गांव के पास स्थित नाला के गहरे पानी में मंगलवार की सुबह डूब जाने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.

Motihari: गोविंदगंज. बभनौली गांव के पास स्थित नाला के गहरे पानी में मंगलवार की सुबह डूब जाने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक बभनौली गांव का संजीत पांडेय (52) था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. बताया जा रहा है कि उक्त वृद्ध मंगलवार की सुबह शौच करने सरेह में गया था, जहां शौच के दौरान पैर फिसल जाने से नारा के गहरे पानी समा गया. जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने नारा के पानी से शव को निकाला. घटना को ले परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने यूडी दर्ज कर अग्रतर कारवाई करने की बात कही

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >