Motihari: आप सभी राजद के होनहार सिपाही के तौर पर करते हैं कार्य : पूर्व विस अध्यक्ष

कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं के बगैर पार्टी को चलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है. आपसभी लोग राजद के होनहार सिपाही के तौर पर कार्य करते हैं.

Motihari: रक्सौल. कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं के बगैर पार्टी को चलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है. आपसभी लोग राजद के होनहार सिपाही के तौर पर कार्य करते हैं. उक्त बातें राजद के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने बुधवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित वाई एस रिसॉर्ट परिसर में राजद के द्वारा आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने की बात कही. वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक इसरायल मंसूरी ने राजद के द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं से रूब-रू कराया. कार्यक्रम को संबोधित पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव, प्रदेश प्रभारी अनिल कुशवाहा, सुरेश यादव, रामबाबू यादव, संतोष जयसवाल, राजू सिंह सहित अन्य ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ने की. जबकि संचालन नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने किया. मौके पर मदन गुप्ता, मंजू साह, प्रेमचंद्र यादव, कपिलदेव राय सहित सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे.

बैठक के दौरान मंच पर बैठने के लिए दो गुट में बंटे राजद नेता

इधर, राजद के परिचर्चा कार्यक्रम के बीच राजद नेताओं के द्वारा मंच पर बैठने के लिए आपस में उलझ गए. संचालक के द्वारा पहले कहा गया कि जिला या प्रदेश से आए पदाधिकारी ही मंच पर बैठेंगे. इसी बीच कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा मंच पर बैठने को लेकर काफी हो-हल्ला किया गया. जिससे कार्यक्रम शुरू होते हुए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. प्रदेश नेतृत्व के समझाने-बुझाने के बाद बैठक करीब आधे घंटे के बाद फिर से शुरू हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >