Accident News: महाकुंभ से मोतिहारी लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गाजीपुर में पलटी, 50 यात्री घायल

Accident News: महाकुंभ से मोतिहारी लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गाजीपुर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिसमें 50 यात्री घायल हो गए. श्रद्धालुओं ने चालक पर गांजा और शराब सेवन करने का आरोप लगाया है.

Accident News: महाकुंभ से मोतिहारी लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गाजीपुर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिसमें 50 यात्री घायल हो गए. यह हादसा 19 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बस चालक और खलासी ने शराब और गांजा का सेवन किया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.

नशे में धुत चालक ने खोया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, बस 18 फरवरी की रात मोतिहारी से 50 यात्रियों को लेकर प्रयागराज रवाना हुई थी. कुंभ स्नान के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे. रास्ते में लाइन होटल पर यात्रियों ने भोजन किया, इसी दौरान चालक और खलासी ने नशे का सेवन कर लिया. कुछ ही देर बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई.

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में मदनाकर सिंह, अमित कुमार और चुन्नू सिंह समेत कई यात्री शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Also Read: बिहार में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे पति-पत्नी, बेटा समेत 6 लोगों की मौत

यात्रियों ने की कार्रवाई की मांग

इलाज के बाद 20 फरवरी की रात सभी घायलों को दूसरी बस से मोतिहारी भेज दिया गया. यात्रियों ने बस चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >