Motihari: स्टेशन चौक से चरस के साथ एक युवक धराया

बापूधाम रेलवे स्टेशन चौक से सोमवार सुबह चरस के साथ एक युवक पकड़ा गया.

Motihari: मोतिहारी . बापूधाम रेलवे स्टेशन चौक से सोमवार सुबह चरस के साथ एक युवक पकड़ा गया. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ओंमकार सिंह उर्फ हिमांशु पताही थाने के खुटौना गांव का रहने वाला है. इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस स्टेशन चौक पर वाहन जांच कर रही थी. इस दौरान स्टेशन की तरफ से एक युवक हाथ व कंधे पर झोला लटकाये बाहर की तरफ आया, लेकिन उसकी नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी, वह भागने लगा. शक के आधार पर युवक को खादेड़ कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर पॉकेट से चरस बरामद हुआ. जब्त चरस का वजन चार ग्राम है. प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >