रामायण मंदिर के पास खुलेगा पुलिस पोस्ट

रामजानकी पथ स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन रामायण मंदिर परिसर के पास सुरक्षा के मद्देनजर आउटपोस्ट खोला जायेगा.

मोतिहारी. रामजानकी पथ स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन रामायण मंदिर परिसर के पास सुरक्षा के मद्देनजर आउटपोस्ट खोला जायेगा. बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सुरक्षा आकलन के बाद प्रशिक्षित एक कंपनी में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. मंदिर की चाहरदीवारी बनेगी. सुरक्षा में कोइ कोताही न हो इसके लिए एसपी को भी आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस पोस्ट खोलने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है. प्रस्ताव मिलते ही पुलिस पाेस्ट खोलने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी. यहां बता दें कि कैथवलिया चकिया-केसरिया के बीच सुनसान जगह पर है. इसके मद्देनजर सुरक्षा आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >