Motihari: एकडेरवा गांव में लगी भीषण आग में घर व दुकान राख, लाखों का नुकसान

छोटी दीपावली के दिन प्रखंड के एकडेरवा गांव में भीषण अगलगी की घटना में एक घर और उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.

Motihari: रक्सौल .

दिपावली के एक दिन बाद छोटी दीपावली के दिन प्रखंड के एकडेरवा गांव में भीषण अगलगी की घटना में एक घर और उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. आग एकडेरवा गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद उर्फ बाबू साहब के घर में लगी. घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. जानकारी के मुताबिक आग लगने के दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हुआ, जिससे आग और तेज़ी से फैल गई. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखे व दिया से लगी हो सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. वहीं, अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई. इस आगलगी में घर के साथ-साथ घर में संचालित किराना दुकान भी पूरी तरह जल गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. वही आग लगने के कारण परिवार के समक्ष अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. स्थानीय प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. पीड़ित परिवार के मदद के लिए सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी पहल की मांग की जा रही है.

देरी से पहुंचने पर अग्निशामक विभाग के टीम पर हमला, 13 गिरफ्तार

अग्निशामक विभाग को धटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशामक विभाग की टीम घटनास्थल पर रवाना हुयी. अग्निशामक विभाग के टीम पहुंचने तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर लगभग काबू पा लिया था. इस दौरान जब अग्निशामक विभाग की गाड़ी व टीम के लोग जैसे ही पहुंचे कि लोगों का गुस्सा फूट गया और कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा टीम पर ही हमला कर दिया गया. जिससे अग्निशामक विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुयी व कई अग्निशामक कर्मी जख्मी हो गए. अग्निशामक विभाग के अधिकारियों ने इसकी प्राथमिकी हरैया थाना में दर्ज करायी जिसके बाद हरैया थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 13 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >