समूह का पैसा बंटवारा में हुई मारपीट

मलाही थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में गुरुवार को समूह का रुपया बंटवारा को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई.

गोविंदगंज. मलाही थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में गुरुवार को समूह का रुपया बंटवारा को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसमें पुरन्दरपुर गांव के अर्जुन महतो की पत्नी प्रतिमा देवी आंशिक रूप से घायल हो गई. घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही उमेश महतो, मोहन महतो, रंजन महतो, हरी महतो, रूबी देवी, आभा देवी व रेखा देवी सहित सात को आरोपी बनाते हुए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने गुरुवार को अनपूर्णा बैंक मोतिहारी से समूह का रुपया लेकर घर आई. गांव के समूह में शामिल अन्य लोगों में रुपया बंटवारा को लेकर तू-तू मैं-मैं करते-करते मारपीट में तब्दील हो गई. थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >