25 हजार का इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

पश्चिमी चम्पारण का रहने वाला कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश कार्तिक सिंह ने पुलिस की बढ़ती दबिस के कारण सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

मोतिहारी. पश्चिमी चम्पारण का रहने वाला कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश कार्तिक सिंह ने पुलिस की बढ़ती दबिस के कारण सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उसपर जिले के सुगौली व हरसिद्धि सहित अन्य अन्य थानों में लूट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर भागने में सफल रहता था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कार्तिक की गिरफ्तारी को लेकर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था. हत्याकांड में फरार इनामी तीन आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर मोतिहारी . तुरकौलिया पुलिस की दबिस के कारण हत्याकांड में फरा चल रहे तीन आरोपियों ने सोमवार कोर्ट में सरेंडर कर दिया. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. कोर्ट में सरेंडर करने वालों में तुरकौलिया पिपरिया मलाही टोला के सुरेंद्र सहनी, संतोष सहनी और अंकित कुमार शामिल है. तीनों पर तुरकौलिया थाने में हत्या का मामला दर्ज था. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >