मोतिहारी रोजगार मेले में 1534 पदों पर नौकरी का मौका, 28 युवाओं को मौके पर मिला नियुक्ति पत्र, 688 शॉर्टलिस्ट

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित हुआ. इसमें 21 कंपनियों ने 1534 नौकरियों के अवसर दिए, जहां 28 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र मिला और 688 शॉर्टलिस्ट हुए.

Motihari News: बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, पूर्वी चंपारण की ओर से सोमवार को महिला आईटीआई मैदान में एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवा शामिल हुए.

मेले में 21 कंपनियां नियोजक के रूप में शामिल हुईं और विभिन्न पदों के लिए कुल 1,534 रिक्तियां उपलब्ध करायी गयीं. बिहार के अलग-अलग जिलों और पूर्वी चंपारण से पहुंचे युवाओं ने आवेदन किया. कुल 1,860 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 688 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

नियुक्ति पत्र देते विधायक, मेला का उद्घाटन करते विधायक

21 कंपनियां पहुंचीं, 1,534 पदों पर था रोजगार का अवसर

रोजगार मेले में कुल 21 नियोजक कंपनियों ने हिस्सा लिया. कंपनियों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1,534 रिक्तियां उपलब्ध करायी गयीं.

मेले में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ पूर्वी चंपारण से भी युवा पहुंचे. नौकरी के अवसर की जानकारी लेने के साथ अभ्यर्थियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपना बायोडाटा और आवेदन प्रस्तुत किया.

1,860 बायोडाटा मिले, 688 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

जिला नियोजनालय के अनुसार मेले में कुल 1,860 बायोडाटा प्राप्त हुए. कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद 688 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि ऑन-स्पॉट चयन के बाद शेष शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. इससे रोजगार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.

28 युवाओं को मौके पर मिला नियुक्ति पत्र

मेले में 28 अभ्यर्थियों का ऑन-स्पॉट चयन किया गया. चयनित युवाओं को कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रमोद कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

विधायक ने उपस्थित अभ्यर्थियों और नियोजकों को जिले में रोजगार के बढ़ते अवसरों की जानकारी दी और युवाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

दो लाभार्थियों को मिली सहायता राशि

कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रम कल्याण विभाग के श्रम अधीक्षक कार्यालय की ओर से दो लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए गए.

दोनों लाभार्थियों को क्रमशः 50 हजार और 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी. कार्यक्रम में रोजगार के साथ स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी भी दी गयी.

युवाओं को करियर और स्वरोजगार का मार्गदर्शन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने की, जबकि मंच का संचालन प्रबंधक सौरभ कुमार ने किया. मौके पर उपमेयर लालबाबू प्रसाद और वाईपी निलेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बेरोजगार युवाओं को करियर निर्माण, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विकल्पों की जानकारी दी. जिला नियोजनालय के अनुसार ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में मददगार साबित हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मां को याद करने का अनोखा तरीका, पुण्यतिथि पर प्रधानाध्यापक ने स्कूल में ही 600 बच्चों को कराया भोज


नियुक्ति पत्र देते विधायक, मेला का उद्घाटन करते विधायक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >