सिकरहना. कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहनवा में मंगलवार की रात चोरों ने कपड़ा दुकान के शटर का ताला काटकर करीब पचास हजार रूपये के सामानों की चोरी कर ली. वहीं दो अन्य दुकानों में चोरी का असफल प्रयास किया. चोरी गई सामानों के कपड़ों के सभी तरह के आइटम है. सूचना पर पहुंची कुंडवा चैनपुर थाना की पुलिस ने घटना के संबंध में दुकानदार से पूछताछ की. दुकानदार भवानीपुर निवासी सत्तार अंसारी ने बताया कि शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह दुकान पर आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था. अंदर गया तो कीमती साड़ी व सूट वगैरह गायब था. वहीं चोरों ने गुरहनवा बाजार पर स्थित जटवलिया निवासी किशोरी साह के बर्तन एवं सोना चांदी का दुकान तथा गुरहनवा निवासी गौतम कुमार के मोबाइल सर्विसिंग दुकान का ताला काटकर चोरी का असफल प्रयास किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
