मोतिहारी की 16 पंचायतों में लगेंगे 38,400 पौधे, पौधरोपण पर खर्च होंगे 1.68 करोड़ रुपये

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मोतिहारी प्रखंड की 16 पंचायतों में 38,400 पौधे लगाने का लक्ष्य है. यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर अनुमानित 1.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Motihari News: मोतिहारी. पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में मोतिहारी प्रखंड की 16 पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया जाएगा. विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण के तहत प्रखंड में कुल 192 यूनिट पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. एक यूनिट में 200 पौधे लगाए जाएंगे. इस हिसाब से 192 यूनिट में कुल 38,400 पौधे लगाए जाएंगे.

16 पंचायतों में 192 यूनिट पौधरोपण का लक्ष्य

मोतिहारी प्रखंड की 16 पंचायतों में पंचायत स्तर पर स्थल का चयन किया जाएगा. चयनित स्थानों पर पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा. सड़क किनारे, सार्वजनिक जमीन सहित अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे.

पौधों की सुरक्षा और देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. योजना के तहत पौधरोपण के साथ इसके रखरखाव के लिए भी कार्य कराया जाएगा.

एक पौधे पर करीब 440 रुपये खर्च का अनुमान

पौधरोपण में गड्ढा खोदाई, पौधा, खाद-दवा, ढुलाई, देखरेख और सुरक्षा घेरा समेत करीब 440 रुपये प्रति पौधा खर्च आने का अनुमान है.

इस हिसाब से 38,400 पौधों पर करीब 1 करोड़ 68 लाख 96 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है. हालांकि वास्तविक खर्च स्वीकृत प्राक्कलन और संबंधित मद के अनुसार निर्धारित होगा.

स्थल चयन के बाद शुरू कराया जाएगा पौधरोपण

मोतिहारी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुमित ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रखंड की 16 पंचायतों में 192 यूनिट पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. एक यूनिट में 200 पौधे लगाए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि पंचायतों में स्थल चयन के बाद पौधरोपण का कार्य शुरू कराया जाएगा. पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पौधे सुरक्षित रह सकें.

यह भी पढ़ें:3 साल की गरिमा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरा नेपाल, वीरगंज-पथलैया मार्ग चौथे दिन भी बंद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >