Motihari: हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के दामोवृत्ति चंवर में पुलिस ने बुधवार अहले सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने करीब 250 लीटर चुलाई शराब जब्त की, शराब बनाने के उपकरण और तीन एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए गए. पुलिस ने अर्द्वनिर्मित करीब हजारों सौ लीटर चुलाई शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस को आता देख शराब कारोबारी नदी में कूदकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शराब कारोबारी को चिन्हित कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, दरोगा रवि शंकर कुमार, उमेश पासवान, चौकीदार तफसीर आलम, दफदार राजेश्वर गिरी सहित पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
