Motihari: मिल्क वैन से 22 पेटी टेट्रा पैक शराब बरामद

पुलिस ने राजमार्ग 74 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हुसैनी के समीप एक मिल्क वैन से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ा है.

Motihari: डुमरियाघाट. पुलिस ने राजमार्ग 74 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हुसैनी के समीप एक मिल्क वैन से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ा है. वही मौके से एक तस्कर को भी दबोच लिया. इसकी जानकारी एएसपी सह प्रभारी डीएसपी चकिया मोहिबुलाह अंसारी ने स्थानीय थाना पर पीसी के दौरान दी. वैन पर धैर्य मिल्क का बोर्ड लगा हुआ है. यह वैन दूध के आड में शराब की तस्करी कर रही थी. मामले ने स्थानीय एवं प्रशासन के लोगों को चौका दिया है. पकड़ा गया तस्कर मुकेश कुमार है जो उतर प्रदेश के कुशीनगर का रहनेवाला है. पुलिस ने उक्त गाड़ी से 22 पेटी ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक शराब बरामद किया है. जिसकी कुल मात्रा 1056 बोतल है. वहीं बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि स्टेट हाइवे 74 के रास्ते शराब की खेप जाने वाली है. जिसके बाद पुलिस ने संघन वाहन जांच कर मिल्क वैन को शराब के साथ पकड़ा है. तस्कर शराब को मिल्क के कैरेट में छुपा कर रखा हुआ था. तस्कर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे शराब की खेप यूपी के कुशीनगर से लेकर आ रहा था. प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल देव वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने पकड़े गए तस्कर समेत गाड़ी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >