Motihari: 20 हजार के इनामी अपराधी नीरज गिरफ्तार

पदुमकेर गांव से कुख्यात 20 हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ टीम के साथ पुलिस ने मोतिहारी बाजार में छापेमारी कर सोमवार को गिरफ्तार किया है .

Motihari: पताही . थाना क्षेत्र पदुमकेर गांव से कुख्यात 20 हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ टीम के साथ पुलिस ने मोतिहारी बाजार में छापेमारी कर सोमवार को गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार अपराधी पदुमकेर गांव का नीरज कुमार उर्फ नीरज साह है . थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि पताही थाना कांड संख्या 70/24 के आर्म्स एक्ट के फरार 20 हजार का इनामी अपराधी नीरज कुमार उर्फ नीरज साह मोतिहारी बाजार में है. एसटीएफ टीम के साथ पुलिस ने उसे मोतिहारी बाजार से गिरफ्तार किया . गिरफ्तार नीरज पर पताही थाना में अपराधी इतिहास रहा है . पुलिस गिरफ्तार नीरज के अन्य थानों में आपराधिक इतिहास खंगाल रही है . छापेमारी में एसटीएफ टीम के साथ दरोगा धनंजय कुमार शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

SN SATYARTHI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >