अपने हीं विद्यालय की छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया शिक्षक, मोहल्लेवासियों ने कर दी पिटाई

Motihari News: वैसे तो गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है. लेकिन गुरु और शिष्य कभी-कभी इस रिश्ते को कलंकित भी कर देते हैं. ऐसा ही एक शर्मनाक घटना बिहार के मोतिहारी जिले से आई है, जहां शिक्षक को छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

Motihari News: वैसे तो गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है. लेकिन गुरु और शिष्य कभी-कभी इस रिश्ते को कलंकित भी कर देते हैं. ऐसा ही एक शर्मनाक घटना बिहार के मोतिहारी जिले से आई है, जहां शिक्षक को छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

जिले के घोड़ासहन प्रखंड के एक सरकारी शिक्षक ने समाज को कलंकित करने का काम किया है. वहीं गुरु जी के गन्दा चेहरा सामने आने के बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अपने हीं विद्यालय की छात्रा के साथ मनाता था रंगरेलियां

बताया जा रहा है कि आरोपी झरौखर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और अपने विद्यालय के ही आठवीं क्लास की छात्रा के साथ रंगरेलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा गया है. जिसके बाद लोगों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

शिक्षक की पहचान अठमोहान निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है. स्थानिए लोगों के मुताबिक शिक्षक आठवीं की छात्रा को कई माह से बहला-फुसला कर घोड़ासहन अवस्थित अपने डेरा के अलावा विभिन्न स्थानों पर ले जाता था. जिसको लेकर मोहल्ले वाले पहले से नाराज थे.

ये भी पढ़ें: नवादा में शादी समारोह को लेकर जुटी भीड़ पर छत से भरभराकर गिरा ईंट, 12 से ज्यादा लोग घायल

मोहल्ले वालों ने रंगे हाथ पकड़कर कर दी पिटाई

उक्त दिन भी आठवीं की छात्रा शिक्षक के डेरा पर गई थी. इस बात की भनक जब मोहल्ले वाले को लगी तो मोहल्ले वालों ने शिक्षक को रंगे हाथ छात्रा के साथ पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं शिक्षक ने जब भागने की कोशिश की तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. किसी तरह शिक्षक ने दूसरे के घर में घुसकर अपनी जान बचाई.

इधर सूचना पर पहुंचे छात्रा के पिता द्वारा भी छात्रा को भी पीटने की बात कही जा रही है. बता दें कि शिक्षक पहले से शादीशुदा है, जबकि छात्रा नाबालिक है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वही इस तरह के मामला संज्ञान में आने के बाद घोड़ासहन के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक पर कारवाई करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >