961 करोड़ की लागत से किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी नई रेल लाइन, मोदी सरकार की बिहार को सौगात

Modi Government Gift to Bihar: केंद्र सरकार ने बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए किऊल और झाझा के बीच 961.71 करोड़ रुपये की लागत से तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा की है.

Modi Government Gift to Bihar: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार ने किऊल और झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन बनाने की मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर करीब 961.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है.

सीएम ने X पर क्या बताया

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नई रेल लाइन के बनने से बिहार में रेलवे व्यवस्था और मजबूत होगी. यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और ट्रेनों का दबाव भी कम होगा. अभी इस रूट पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई बार देरी की समस्या होती है. तीसरी लाइन बनने के बाद ट्रेनों का संचालन पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम और रेल मंत्री को कहा धन्यवाद

सम्राट चौधरी ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रही है और यह परियोजना उसी का हिस्सा है.

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी डॉक्यूमेंट के अनुसार किऊल-झाझा तीसरी लाइन की लंबाई करीब 53.92 किलोमीटर होगी. इस परियोजना में सिविल कार्य, बिजली व्यवस्था और सिग्नल सिस्टम पर बड़ी राशि खर्च की जाएगी. इससे पूर्व मध्य रेलवे के इस महत्वपूर्ण रूट की क्षमता काफी बढ़ जाएगी.

यह रेल लाइन सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापार के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है. मालगाड़ियों की आवाजाही आसान होगी. इससे कारोबार को गति मिलेगी. साथ ही बिहार के कई जिलों में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >