Bhai Virendra Offer Nitish Kumar: आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र के बयान के बाद बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है. यूसीसी को लेकर राजनीति में कई तरह की बयानबाजी हो रही है. इस बीच भाई वीरेंद्र ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऑफर दे दिया है. आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार को आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने की न्योता दिया है.
BJP से बिहार को मुक्ति दिलाने की अपील
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से पक्ष सामने आ रहे हैं. इस बीच नीतीश कुमार को राजद ने सार्वजनिक रूप से न्योता दिया है. विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, जेडीयू और आरजेडी मिलकर नई सरकार बनाएं. साथ ही बिहार को भाजपा जैसी कथित सांप्रदायिक पार्टियों से मुक्ति दिलाएं.
भाई वीरेंद्र ने किया ये दावा
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से बीजेपी का साथ छोड़ने की अपील की. साथ ही कहा, बिहार धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है. भाई वीरेंद्र ने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ कुछ ऐसे लोग जुड़े हुए हैं जो उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं. सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोगों को एकजुट होना चाहिए.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई सामने
भाई वीरेंद्र के इस ऑफर पर अब तक नीतीश कुमार या फिर जेडीयू की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन इस बयान के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में अब सत्ता पक्ष की ओर से क्या रिएक्शन सामने आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
RJD-JDU पहले भी रह चुके हैं साथ
राजद-जदयू पहले भी दो बार सत्ता में साथ रह चुके हैं. गठबंधन के दौरान भी घटक दलों के नेताओं के बीच मतभेद कई बार सामने आ चुके हैं. फिलहाल, बिहार में एनडीए की सरकार है. अब UCC को लेकर भाजपा-जदयू के रुख के बीच राजद के इस बयान से नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज है.
Also Read: बिहार के इन शिक्षकों की कटेगी सैलेरी, विभाग ने मांगी रिपोर्ट, जानिए आखिर क्या है मामला
