पटना के एक न्यायिक अधिकारी के नंबर पर बदमाशों ने भेजा अश्लील मैसेज, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Bihar crime: पटना के एक बड़े न्यायिक अधिकारी के नंबर पर बदमाशों ने अश्लील मैसेज भेजा. यही नहीं बदमाशों ने अधिकारी के नंबर पर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर..

Patna news: पटना के एक न्यायिक अधिकारी के वाट्सअप नंबर पर बदमाशों ने अश्लील मैसेज डाल दिया. इस संबंध में उन्होंने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करा दिया है. उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें लगातार फोन आने लगे और कई अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज भी आने लगे.

साेशल मीडिया पर डाला नंबर

जानकारी के मुताबिक अश्लील मैसेज भेजने के बाद बदमाशों ने न्यायिक अधिकारी के नंबर को साेशल मीडिया पर डाल कर अश्लील प्रोफाइल भी बना दिया और फ्री कॉल करने की जानकारी दे दी थी. इसके कारण उनके नंबर पर दर्जनों अज्ञात लोगों ने अश्लील मैसेज डालना शुरू कर दिया.

बेगूसराय सीजेएम को भी मिली जान से मारने की धमकी

इसके अलावे बेगूसराय जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रूम्पा कुमारी को भी एक शातिर ने जान से मारने की धमकी दी. आरोपी की पहचान रामाशीष दास के पुत्र शालिग्राम कनौजिया ने के रूप में हुई है. इस घटना को लेकर सीजेएम कार्यालय के जीआर पेशकार नागेश मोहन सिन्हा ने नगर थाने में आवेदन दिया है.

आवेदन में बताया गया है कि 22 नवंबर को डाक के माध्यम से एक लिफाफा प्राप्त हुआ. इसमें एक पत्र के माध्यम से शालिग्राम कनौजिया द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेगूसराय को गैर जमानती वारंट जारी करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >