इंद्रपुरी बराज पर मंत्री बोले- यूपी-झारखंड की उदासीनता से अटका है काम

विधानसभा में शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद शुरू हुई पाली में सदस्यों ने 66 गैर-सरकारी संकल्प प्रस्तुत किये. इसमें कुछ संकल्प स्वीकृत और कुछ वापस हो गये.

पटना. विधानसभा में शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद शुरू हुई पाली में सदस्यों ने 66 गैर-सरकारी संकल्प प्रस्तुत किये. इसमें कुछ संकल्प स्वीकृत और कुछ वापस हो गये.

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने एमएलए सुदामा प्रसाद के गैर-सरकारी संकल्प का जवाब देते हुए कहा कि रोहतास जिले में इंद्रपुरी बराज का काम यूपी और झारखंड की उदासीनता के कारण पूरा नहीं हो रहा है.

दोनों राज्यों से सहयोग नहीं मिलने के कारण यह पूरा प्रोजेक्ट अटक गया है. दोनों राज्यों के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है.

झारखंड सरकार के साथ बैठक करके इस बारे में बात की गयी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. राज्य सरकार ने इस योजना का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर लिया है.

डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक एजेंसी को सौंपी गयी है. केंद्रीय जल आयोग ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है, लेकिन दोनों राज्यों के स्तर पर सहमति नहीं मिलने से यह मामला अटका हुआ है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >